राजेश अग्रवाल सुसाइड केस: फरार 5 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, शहरभर में चस्पा किए गए इनामी पोस्टर

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में चर्चित राजेश अग्रवाल आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। MCX ऑनलाइन सट्टा कारोबार और कर्ज के दबाव में व्यापारी राजेश अग्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में शहर के बस स्टैंड, चौबे तिराहा, छत्रसाल चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पांच फरार आरोपियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

पोस्टरों में मुख्य आरोपी अपोलो क्रॉस मार्केट के मालिक शरद अग्रवाल के साथ अनवर खान, सुरेश नगरिया, कल्लू कलई और मोनू उर्फ दीपक अग्रवाल के नाम और फोटो शामिल हैं। पुलिस ने पोस्टरों में आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा भी की है।पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी सट्टा कारोबार और सूदखोरी से जुड़े मामले में फरार चल रहे हैं। छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इन आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

blob:https://www.no2politics.com/db3e7927-1775-459b-b24e-279abfe9726a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here