अशोकनगर जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की नींद और सेहत पर ख़तरनाक

मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं अब ताजा मामला अशोकनगर के जिला अस्पताल से सामने आया है, जहां अस्पताल में भर्ती मरीज इलाज से ज्यादा चूहों के आतंक से परेशान हैं सर्जिकल वार्ड सहित कई हिस्सों में चूहों का ऐसा आतंक है कि मरीजों और उनके परिजनों की रातों की नींद हराम हो गई है।

सूत्र के मुताबिक, जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चूहे खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं कभी वे मरीजों के कंबल में घुस जाते हैं, तो कभी तकियों और खाने के थैलों में। कई मरीजों ने बताया कि रात होते ही चूहों की सक्रियता बढ़ जाती है वार्ड में सन्नाटा होते ही चूहे अपने बिलों से निकलकर बेड पर चढ़ जाते हैं, जिससे गंभीर मरीजों की हालत और बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि वे बीमारी से कम और चूहों से ज्यादा परेशान हैं दिन में भी चूहों को भगाते हुए परिजन देखे जा सकते हैं। खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर चूहों ने दीवारों और फर्श को कुतरकर नुकसान भी पहुंचाया है।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर चूहों की मौजूदगी गंभीर संक्रमण का कारण बन सकती है सर्जिकल वार्ड में ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहेप्रदेश के अन्य शहरों में भी अस्पतालों में चूहों के आतंक की खबरें सामने आ चुकी हैं अब अशोकनगर का मामला स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here