ख़बर सुनें
ललितपुर। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकारी संस्थाओं के साथ निजी क्षेत्रों के लोग आगे आ रहे हैं। बिजली विभाग के अभियंताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक राशि देकर अपनी भागीदारी जताई है। निजी क्षेत्र से भी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
जहां सरकार द्वारा लोगों की हर प्रकार से मदद की जा रही है, वहीं सरकारी कर्मचारियों और निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों ने बीमारी से निपटने के लिए अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। कोई आर्थिक मदद कर रहा है तो कोई खाना खिलाकर या अन्य प्रकार से लोगों की मदद में जुटा हुआ है। बिजली विभाग के विद्युत परिषद जूनियर संगठन शाखा ललितपुर के अवर एवं प्रोन्नत अभियंताओं ने प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री राहत कोष में 51,700 रुपये का अनुदान दिया है। इसमें प्रोन्नत अभियंताओं में सहायक अभियंता मीटर अखिलेश वर्मा, सहायक अभियंता भंडारण नरेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता मीटर देवी सिंह, उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद, रमेश प्रसाद, एस के कुशवाहा, अक्षय कुमार, अवर अभियंता अनूप सिरौठिया, संजय भास्कर, विकास प्रजापति, मीटर विभाग से इंजीनियर नेहा पांडेय, त्रिलोकी, राम बहादुर, विनय साहू, एसपी सिंह, चंद्रशेखर, उमेश चंद्रा, बृजेंद्र पाल, पंकज मौर्या, मोहित सोनी, धर्मेंद्र प्रजापति, कृष्णा वर्मा, हरिप्रसाद, राज कुमार शामिल हैं।
वहीं, कोरोना वायरस से निपटने लिए टीवीएस एजेंसी केे स्वामी हेमंत जैन रोंड़ा ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिए 51 हजार रुपये की राशि का चेक एडीएम अनिल कुमार मिश्र एवं एसडीएम सदर गजल भारद्वाज को सौंपा। अन्य सामाजिक संगठनों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी बाहर से आने वाले असहाय और गरीब मजदूरों के लिए विभिन्न प्रकार से खाना का इंतजाम कर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Source link