रीवा पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 8 पिस्टल, मैग्जीन, कारतूस सहित दो आरोपी हुए गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ जारी

रीवा पुलिस ने चोरहटा थाना क्षेत्र में, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर, बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 8 सील पैक पिस्टल सहित मैग्जीन और कारतूस बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज है, आरोपी मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों से अवैध हथियार लाकर इलाके में सप्लाई करते थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए, घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8 नई, सील पैक पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुईं है। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों की सप्लाई विंध्य क्षेत्र में की जानी थी। समय रहते की गई इस कार्रवाई से, एक बड़ी आपराधिक साजिश पर पानी फिर गया। रीवा पुलिस की इस मुस्तैदी से अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप खपाने का मंसूबा नाकाम हो गया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों रोशन गुप्ता और मोहम्मद अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है। दोनों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 9 से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये आरोपी मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों से अवैध हथियार लाकर इलाके में सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है, और संगठित अपराध के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here