मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक में निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में राजमार्ग निधि का नाम बदलकर ‘विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ’ करने सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।इसके अलावा जावरा-नयागांव फोरलेन परियोजना में शत-प्रतिशत इक्विटी विनिवेश, निगम में नए पदों के सृजन और टोल प्लाजा पर कृषि कार्य में उपयोग होने वाले कंबाइन हार्वेस्टरों को शुल्क से छूट देने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला।वहीं प्रदेश में करीब 63,296 करोड़ रुपये की लागत से 1,398 किलोमीटर लंबे 5 फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर बनाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर गांव और शहर को सड़क नेटवर्क से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2118375559881445762/photo/2?a=ohV1W1serHRJvorXJcY&s=19


