samantha akkineni engagement saree: बेहद खास थी समांथा अक्किनेनी की सगाई की साड़ी, सुनहरे धागों से यूं उकेरी गई थी पूरी लव स्टोरी – samantha akkineni engagement saree had her love story embroidered with golden threads

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी से जुड़े हर इवेंट को बेहद ग्रैंड लेवल पर प्लान किया गया था। इसकी झलक दुनिया ने तस्वीरों के जरिए देखी। इन मौकों को और खास बनाने में साउथ के इन स्टार्स ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। समांथा ने तो सगाई के लिए भी ऐसी साड़ी डिजाइन करवाई थी, जिसके लोगों में चर्चे तक हो गए। यह साड़ी न सिर्फ डिजाइन के मामले में बेजोड़ थी, बल्कि इसके साथ जिन इमोशन्स को जोड़ा गया था, वे भी काफी स्पेशल थे।

समांथा की एंगेजमेंट की साड़ी डिजाइनर क्रेशा बजाज ने डिजाइन की थी। उन्होंने इस खास मौके के लिए सफेद और गोल्डन कलर को चुना था। इस साड़ी को बीच में से पूरा प्लेन रखते हुए पल्ले व बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया गया था। सुनहरे धागों से की गई कढ़ाई, साड़ी को रॉयल फील दे रही थी।

NBT

जब ऐक्ट्रेस ने पहन लिए सास जैसे कपड़े और फिर रेस्ट्रॉन्ट में हो गया आमना-सामना

वैसे सबसे खास तो पल्ले पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। हाथ से की गई इस कढ़ाई से साड़ी के पल्ले पर समांथा और नागा की लव स्टोरी को उकेरा गया था।

NBT

इसमें दोनों की पहली फिल्म, शादी के लिए प्रपोज करने, पहली बाइक राइड, अक्किनेनी परिवार के साथ पहली बार शादी में जानें और कपल के तौर पर एक शादी में शरीक होने तक के लम्हे जोड़े गए थे।

NBT

आपने देखा सामंथा अक्किनेनी का मंगलसूत्र? नए जमाने की दुल्हनों के लिए है परफेक्ट चॉइस

इस बारीक काम को कितनी मेहनत से किया गया, इसका एक विडियो खुद समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। वैसे समांथा के ब्लाउज की बात करें, तो उसे ऑफ शोल्डर ऐंड स्ट्रेट कट नेकलाइन डिजाइन में स्टिच किया गया था। यह पूरी तरह से गोल्डन कलर का था।

NBT

क्रेशा बजाज के कारण हिट हुई ये डिजाइन

वैसे आपको बता दें कि शादी के कपड़ों पर अपनी खास यादों को कढ़ाई के जरिए दिखाना खुद क्रेशा बजाज ने ही शुरू किया था। उन्होंने अपने लिए वेडिंग ड्रेस जब तैयार की, तो उस पर अपनी लव लाइफ के सभी स्पेशल मोमेंट्स को उस पर जगह दी। इसकी तस्वीरें सामने आने पर डिजाइन हिट हो गई और इसकी मांग बढ़ गई।

NBT


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here