सारा अली खान ने जब से कार्तिक आर्यन को डेट करने की क्या बात कही दोनों के लव अफेयर के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा दोनों की बॉन्डिंग तब देखने को मिली जब सारा रैंप पर वॉक कर रही थीं और कार्तिक एक नजर उन्हें देखे जा रहे थे।
Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने यूं तो हर बार अपनी शानदार उपस्थिति से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब सारा की एक अदा पर न जाने कितने लोग मर-मिटने को तैयार हो गए थे। जी हां, साल 2018 से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली सारा अली खान यूं तो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन अवतार की वजह से भी कई लोगों की पसंदीदा रही हैं लेकिन एक मौका ऐसा भी था जब सारा के स्टाइल पर कार्तिक आर्यन भी फ़िदा हो गए थे।
दरअसल, यह मौका था इंडिया कॉचर वीक (India Couture Week) का जो न हर साल केवल भारत के सबसे फेमस डिजाइनरों के शानदार कलेक्शन को पेश करने के लिए सुर्खियों में आता है, बल्कि बॉलीवुड शोस्टॉपर्स के लिए भी यह एक खास मंच है। ऐसे में इस बार बारी थी 23 वर्षीय सारा अली खान की जिन्होंने डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन को पहन अपने रनवे की शुरुआत की। जी हां, सारा अली खान का यह रैंप वॉक इतना धमाकेदार था कि उन्हें देखकर यह दूर-दूर तक नहीं लग रहा था कि यह उनका डेब्यू वॉक है। ‘देवदास’ से लेकर ‘दिल तो पागल’ तक, माधुरी दीक्षित ने पहने ऐसे ऑउटफिट्स जिन्हें देख हर कोई हुआ दीवाना

फर्स्ट रैंप वॉक के दौरान सारा अली खान फाल्गुनी शेन पीकॉक के डिज़ाइन किए हुए हेवी एम्ब्रोडरी वाले सिल्वर एंड बेज लहंगे में नजर आई थीं। जिसे चांदी के अलंकृत तारों से खासतौर पर तैयार किया गया था। यही नहीं, सारा ने जिस लहंगे को पहना हुआ था वह राजस्थान के जयपुर में आमेर के किले से प्रेरित था जिसे जटिल कढ़ाई के साथ ”बोनजोर आमेर” नाम से रैंप पर उतरा गया था।

इस दौरान सटल मेकअप, स्मोकी आईज और कर्ली हेयर्स में सारा भी कुछ कम नहीं लग रही थीं। जैसे ही सारा ने नमस्ते कर वहां बैठी जनता का अभिवादन किया, पहली पंक्ति में बैठे हुए कार्तिक आर्यन और इब्राहिम अली खान मुस्कुराते हुए खुद को रोक नहीं पाए। एक तरफ कार्तिक आर्यन-दीपिका पादुकोण का ‘धीमे-धीमे’, दूसरी तरफ मैडम की जैकेट ने बटोर लीं लाइमलाइट

जी हां, रैंप पर आते ही सारा ने अपने इस ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी का दिल जीत लिया या यूं कहें कि जब तक सारा अली खान रैंप पर थीं कार्तिक की नजरें उन्हें एक टक निहारे जा रही थीं। हालांकि ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि सारा लग ही इतनी खूबसूरत रही थीं।


खैर, सारा और कार्तिक का इस तरह एक साथ आना किसी के लिए भी नया नहीं है। जब से सारा ने कार्तिक को डेट करने की बात क्या कही दोनों के लव अफेयर के चर्चे हर किसी की जुबान पर हैं। वैसे आपको सारा का यह अंदाज़ कैसा लगा? हमें जरूर बताएं।
रेकमेंडेड खबरें
Vikas Dubey Encounter पर बोले अखिलेश, ‘ये कार नहीं पलटी..इसन..
पत्रकार तरुण का अंतिम संस्कार, आज आएगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
ICSE Board Result 2020: रिजल्ट आज, मोबाइल पर कैसे करें चेक
Realme Narzo 10A की सेल आज, कीमत 8,999 रुपये से शुरू
ICSE Board result: आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड..
शादीशुदा और एक बच्ची का पिता होने के बावजूद मेरी पुरुषों में..
मेरा दाहिना स्तन मेरे बाएं स्तन से बड़ा है, क्या यह नॉर्मल ह..
Sex का ख्याल आते ही या पॉर्न का दृश्य देखते ही स्पर्म निकल ज..
Kiss करते वक्त लिंग ज्यादा उत्तेजित नहीं होता, क्या यह परेशा..
Delhi school admission: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6..
KRK को गिरफ्तार करने की मांग, मनोज बाजपेयी भड़के, नवाजुद्दीन..
Vikas Dubey Encounter: मरने से पहले विकास दुबे कर गया था यह ..
लॉकडाउनः गाजियाबाद और नोएडा में मॉल और सलून भी बंद
कुख्यात अपराधी विकास दुबे मारा गया
पत्नी से किया अननेचरल सेक्स, पति पर मुकदमा दर्ज
Source link


