जलNIT Raipur Recruitment 2022: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर ने विभिन्न विषय को प्रोफेसर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nitrr.ac.in के जरिए 25 फरवरी 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि प्रोफेसर के कुल 23 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए 4 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
NIT Raipur Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
NIT Raipur Recruitment 2022: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
NIT Raipur Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
यह भी पढ़ें –
Sarkari Naukri Result 2022 Vacancy: 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
8th Pass Sarkari Naukri 2022: 8वीं पास के लिए निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन, बिन परीक्षा मिलेगी नौकरी
NIT Raipur Recruitment 2022: इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 4 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 25 फरवरी 2022
यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन
आपके शहर से (रायपुर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Employment News, Government jobs, Jobs, Jobs news
Source link












