Thursday, April 25, 2024
HomeBreaking Newsराजस्थान के बसपा विधायकों की घर वापसी कराएंगे सोनू सूद!

राजस्थान के बसपा विधायकों की घर वापसी कराएंगे सोनू सूद!

पॉलिटिकल मीम का दिया फनी जवाब- बोल कर तो देखो

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे मजदूर और अन्य लोगों की सुरक्षित घर वापसी करा कर विलेन से हीरो बन गए सोनू सूद अब राजनीतिक घर वापसी भी कराएंगे।

सोनू सूद ने आज एक सियासी मीम पर अपना जवाब ट्वीट कर खलबली मचा दी है। महज 10 मिनट में 270 लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। रीट्वीट और लाइक करने वालों की संख्या हजारों में है।


दरअसल न्यूज 18के ट्विटर हैंडल ने एक कैरिकेचर ट्वीट किया। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती सोनू सूद से यब पूछती दिखाई दे रही हैं कि क्या वे उनके विधायक वापस दिला सकते हैं। सोनू सूद ने कमेंट किया – “बोल कर तो देखो।”
अपने ऐसे ही वन लाइनर कमेंट्स के साथ सोनू ने लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद की थी।
बता दें कि राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायक अशोक गहलोत को समर्थन देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीएसपी चीफ ने इसे असंवेधानिक और गलत करार देते हुए अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है कि वे कांग्रेस के खिलाफ मतदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS