Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

नई दिल्ली. Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती (Teacher Recruitment) की जानी है. इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार शाम राज्य विधानसभा में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के मांग प्रस्तावों पर हुई बहस का जवाब देते हुए यह घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘‘10,000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. 1998 से अब तक राज्य सरकार 14,000 शिक्षकों की भर्ती की है.’’

बता दें कि शिक्षकों की यह भर्ती ऐसे समय होने जा रही है जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थी हर एक अपडेट के लिए न्यूज 18 के करियर पेज पर विजिट करते रहें.

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी. इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन में आवेदन शुरू होने की डेट, जरूरी योग्यता, आवेदन शुल्क सहित सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी.

ये भी पढ़ें-
Scholarship: यूपी बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेगी 10 हजार की स्कॉलरशिप, चेक करें जरूरी योग्यता
ATMA admit cards 2022: एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का कल है एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

2023 में है विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव है. इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि चुनाव के पहले इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए. गौरतलब है कि 1998 से अब तक यानी पिछले 24 सालों में राज्य सरकारों द्वारा सिर्फ 14 हजार भर्तियां ही हुई हैं.

Tags: CM Bhupesh Baghel, Job news, Teacher job


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here