कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार का कहर CCTV में कैद! पेड़ से टकराई तेज रफ्तार सफेद कार, बाल-बाल बचा पैदल जा रहा युवक,

छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव रोड पर तेज रफ्तार का कहर CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सुबह-सुबह तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में पैदल जा रहा एक युवक बाल-बाल बच गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।एक युवक सड़क किनारे पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी अचानक तेज रफ्तार में एक सफेद कार आती है , कार की स्पीड इतनी तेज है कि चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाता और कार सीधे सड़क किनारे खडी एक कार से पहले टकराती है और फिर खड़े पेड़ से जा टकराती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि चारों तरफ धूल का गुबार उठ जाता है, मलबा उड़ने लगता है,गनीमत ये रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय पैदल जा रहा युवक थोड़ा आगे निकल गया था। अगर वो कुछ सेकंड पीछे होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर के बाद युवक भी घबराकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पेड़ के पास ही रुक जाती है। धूल छंटने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं और कार के पास जाकर हालात देखते हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/11/2574098.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here