The Kapil Sharma Show Kiku Sharda Makes Fun Of Salman Khans Dance Step Watch The New Promo | The Kapil Sharma Show Spoiler : सरेआम सलमान खान के सामने इस एक्टर ने उड़ाया उनके डांस स्टेप्स का मजाक

The Kapil Sharma Show Spoiler : सरेआम सलमान खान के सामने इस एक्टर ने उड़ाया उनके डांस स्टेप्स का मजाक



बहुत जल्द कपिल शर्मा के शो के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की सबसे दबंग फैमिली यानी खान फैमिली मेहमान बनकर आने वाली है. सलमान खान अपने भाइयों अरबाज और सोहैल के साथ अपने पिता सलीम खान के साथ इस टीवी शो में नजर आने वाले हैं. कपिल के शो में जब सलमान खान अपने दोनों भाईयों अरबाज खान और सोहैल खान के साथ आएंगे तो समां बंध जाएगा. कई मजेदार किस्सों का खुलासा होगा. अब तक शो के कई मजेदार प्रोमो वायरल हो चुके हैं. अब शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वायरल हुआ है.

इस प्रोमो में कॉमेडियन कीकू शारदा ने सलमान खान के डांस स्टेप्स पर चुटकी लेते हुए बताया कि वो ऐसे स्टेप्स करते हैं जिसे कॉपी करना मुश्किल होता है. बच्‍चा यादव यानी कीकू शारदा सलमान के डांस स्टेप्स पर उनसे शिकायत करते हुए नजर आएंगे. आप भी देखिये ये प्रोमो.


हाल ही शो का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सलमान खान के भाई अरबाज खान सरेआम सलमान खान की पोल खोलते नजर आ रहे हैं. दरअसल सलमान कपिल से जिक्र करते हैं कि वो अपनी फिल्म की हीरोइन्स को कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं करते. इस पर तपाक से अरबाज कहते हैं कि ऑफ-स्क्रीन सलमान इतना किस कर लेते हैं कि ऑन-स्क्रीन किस की जरुरत ही नहीं पड़ती है. आप भी देखिये ये वीडियो

इसके पहले भी शो का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ था.वीडियो में कपिल के सामने सोहैल और सलमान एक पुराना किस्से का जिक्र करेंगे जहां कुछ फैंस ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की थी वो भी उनके घर के सामने. आप भी देखिये ये मजेदार वीडियो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here