जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आगर मालवा में अनोखी तस्वीर देखने को मिली। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री Inder Singh Parmar खुद मोती सागर तालाब में उतरकर सफाई अभियान में जुट गए।अभियान के दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने तालाब में फैली जलकुंभी और कचरे को अपने हाथों से हटाया। इस दौरान उनके कपड़े कीचड़ से सन गए, लेकिन उन्होंने अभियान नहीं छोड़ा और लगातार श्रमदान करते रहे।
मंत्री ने गेती उठाकर तालाब किनारे जमा कचरा भी साफ किया और तगारी में भरकर बाहर भिजवाया।मंत्री के इस अलग अंदाज ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। अभियान में कलेक्टर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। कोई तगारी उठाता नजर आया तो कोई तालाब से कचरा बाहर निकालते दिखाई दिया। पूरे अभियान के दौरान श्रमदान और जनभागीदारी की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली।


