बागेश्वर धाम में आज पाँचवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन, रात 9 बजे देश-विदेश से जुड़ेंगे लाखों श्रद्धालु

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में आज 20 अप्रैल को पाँचवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन को लेकर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और हजारों श्रद्धालु पहले से ही यहां पहुंच चुके हैं।बागेश्वर धाम पीठ के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुछ महीनों पहले इस ऑनलाइन हवन की शुरुआत की गई थी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य घर-घर में हवन की परंपरा को पुनर्जीवित करना और लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।आज रात 9 बजे होने वाले इस हवन में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले लाखों श्रद्धालु भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं, जो श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से हवन में शामिल होना चाहते हैं, वे बड़ी संख्या में बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।

मान्यता के अनुसार, इस हवन में भाग लेने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही तन, मन और धन की उन्नति के लिए इसे अत्यंत फलदायी माना जाता है।ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इस आयोजन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे बागेश्वर धाम एक बार फिर आस्था का केंद्र बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here