सतना में रेत कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

“गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है” ये कहना है उन अपराधियों का जिन्होने बीते दिनों सतना शहर में दिनदहाड़े एक रेत करोपबारी पर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी, वारदात के दोनों आरोपी पुलिस के सिकंजे में है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा भी बरामद किया है, गिरफ्तारी के बाद शहर कि उन्ही गलियों में अब पुलिस ने दोनों आरोपियों का जलूस निकाल दिया है, पुलिस BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर आरोपियों को जेल की सालाखों के पीछे पंहुचा दिया है ।

यह पूरी घटना 28 सितंबर की रात की है, जब संजय कुमार अग्रवाल अपने बेटे मोहित के साथ हॉस्पिटल से अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान भुजवा मोहल्ले के पास एक पान की दुकान में पान खाने के लिए रुक गए, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और कट्टे से फायरिंग कर दी, इस हमले में गोली संजय की जांघ को छूकर निकल गई, जिससे वे घायल हो गए, पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले 22 वर्षीय उमर खान और उसके भाई 27 वर्षीय भइया खान उर्फ मकबूल की पहचान की, घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और आज 8 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के रिकॉर्ड में उमर खान के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जबकि भइया खान के खिलाफ रंगदारी और मारपीट के कई केस दर्ज हैं,जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका पहले जलूस निकाला और कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/1988950.mp4

बाइट :- मनीष त्रिपाठी – Csp सतना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here