जल-जल जोड़ो अभियान के तहत निकली युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा,अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छतरपुर: भगवां,जल-जल जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के तत्वावधान में 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक निकाली जा रही युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे घुवारा पहुंची। यात्रा का उद्देश्य आमजन के बीच जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता फैलाना है।छतरपुर जिले की सीमा पर धसान नदी के घाट पर यात्रा के संयोजक डॉ. संजय सिंह एवं नगरपरिषद घुवारा की अध्यक्षा श्रीमती गुड्डी जाहर सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा धसान नदी की आरती की गई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर सभी यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा भोजन कराया गया।नगर घुवारा सहित घुवारा तहसील क्षेत्र में स्वागत की व्यवस्था धनीराम रैकवार द्वारा बनाई गई है।घुवारा से यात्रा जैसे ही बमनोरा-बकस्वाहा की ओर रवाना हुई, अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ भी साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हो गईं। उन्होंने सेवार गुलई तक साइकिल चलाकर यात्रा में सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवार में सरपंच सूरज आहिरवार द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।यात्रा के संयोजक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमें पानी को व्यर्थ बहने से रोकना होगा, अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, सौर ऊर्जा को अपनाना होगा, प्रदूषण कम करना होगा तथा खेती की आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना होगा।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/1985286.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here