राजगढ़ जिले के बोकड़ी गांव की घटनाराजगढ़ जिले के पचोर थ्राना क्षेत्र के बोकड़ी गांव में क्रिकेट खेलने गए दो चचेरे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में गमगीन माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक 11 वर्षीय लोकेश और 13 वर्षीय अंकित क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकले थे। स्कूल के पास बाड़िया में खेल रहे थे, तभी उनकी क्रिकेट की गेंद एक पुराने कुएं में गिर गई। इसी दौरान गेंद निकालने के प्रयास में दोनों बच्चे कुएं में कूद गए और डूब गए। जब शाम 7 बजे तक बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को बाड़िया में खेलते देखा था। मौके पर पहुंचने पर वहां क्रिकेट का बैट और कुए में तेरती चप्पलें दिखी। करीब 10 फीट गहरे पानी से भरे टूटे-फूटे कुएं में तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव मिले। उन्हें तुरंत पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हालइस घटना के बाद जैसे ही दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों बच्चों को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।