Uma Bharti quarantined herself, advising people in touch to get covid-19 test – बीजेपी नेत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हुईं, उत्तराखंड में खुद को क्वारंटाइन किया

बीजेपी नेत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हुईं, उत्तराखंड में खुद को क्वारंटाइन किया

बीजेपी नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.

नई दिल्ली:

बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. उमा भारती ने ट्वीट करके यह सूचना दी है. उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कहा है कि वे अपना-अपना कोरोना टेस्ट करा लें और सावधानी बरतें. उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात की पुष्टि की है कि वे कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव हैं.  उमा भारती उत्तराखंड में हैं. वे पहाड़ों की यात्रा से लौट रही थीं, इसी दौरान अस्वस्थ होने पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.

यह भी पढ़ें

उमा भारती ने आज आधी रात में ट्वीट किया है कि  ”मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था.” उन्होंने कहा है कि ”मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वारंटाइन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है. चार दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी.”

उन्होंने कहा कि ”मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉज़िटिव निकली हूं.”

उमा भारती ने ट्वीट किया है कि ”मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई-बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाए, उन सबसे मेरी अपील है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवाएं एवं सावधानी बरतें.

इससे पहले 23 सितंबर को उमा भारती ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि केदारनाथ में उनके साथ रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने कहा था कि ”श्री केदारनाथ बाबा के दर्शन करके कल जब मैं रुद्रप्रयाग पहुंची तो शाम को 7 बजे खबर मिली कि मेरे साथ श्री केदारनाथ जी में रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, धन सिंह रावत जी श्री केदारनाथ जी में मेरे साथ ही थे.”

मैं सोनिया जी को बहुत मानती हूं, देश परिवारवाद की राजनीति से मुक्त हो : उमा भारती

उन्होंने कहा कि ”कल शाम को 7 बजे खबर लगते ही मैंने जांच टीम को बुलाकर अपनी तथा अपने साथ श्री केदारनाथ जी गए सभी लोगों की जांच करवाई, मेरी एवं साथ गए सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है फिर भी मैं दो दिन सतर्क रहूंगी. मैं धन सिंह रावत जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here