UN support for Indian government’s efforts in dealing with Corona: Dujarric| कोरोना से निपटने में भारत सरकार के प्रयासों का UN ने किया समर्थन

न्यूयार्क: भारत में कोरोना महामारी के मामले बढ़ने के साथ सरकार ने अपने प्रयासों में तेजी ला दी है. वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसियां भी भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सहयोग दे रही हैं. भारत में इस वक्त कोरोना संक्रमण के 43 लाख से ज्यादा मामले हैं. 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र की टीम का नेतृत्व Resident Coordinator रेनाटा डेसालियन कर रहे हैं. वे भारत में कोरोना संक्रमितों की ट्रेसिंग और उनकी जांच में सरकार की मदद कर रहे हैं. 

दुजारिक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अब तक दुनिया में 80 लाख संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने में मदद दी है. वही संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (Unicef) ने 22 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से  बचाव एवं नियंत्रण में प्रशिक्षण दिया है. संयुक्त राष्ट्र की टीमों ने भारत समेत कई देशों को निजी सुरक्षात्मक उपकरणों की आपूर्ति भी की है.

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने दुनिया में 1 लाख प्रवासी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और 1 लाख सफाई कर्मियों को सुरक्षा किटें दी हैं. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने सुरक्षित कूड़ा निस्तारण के लिए 5,300 सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण दिया. इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन (ILO) रोजगार खो चुके लोगों को दोबारा से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here