कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले विकास दुबे और उसके गुर्गों की तलाश तेज हो गई है. पुलिस ने बुधवार सुबह विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है. हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया.