up Population Control Bill CM Bhupesh Baghel said no law made just for politics cm yogi– News18 Hindi

रायपुर. जनसंख्या नियंत्रण (UP Population Control Bill ) को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कानून पर छत्तीसगढ़ में चर्चा शुरू हो गयी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है और बढ़ती जनसंख्या के लिए बीजेपी (BJP) को ही जिम्मेदार ठहराया है. सीएम बघेल ने कहा कि यही वो भारतीय जनता पार्टी है, जिसने नसबंदी कार्यक्रम चलने पर इसका विरोध किया था. यदि 70 के दशक में अगर नसबंदी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाता तो जनसंख्या इतनी नहीं बढ़ी होती. लेकिन उस दौरान इन्होंने इसे चुनाव में उसे मुद्दा बनाया था और 77 के चुनाव में नसबंदी प्रमुख मुद्दा था और उस समय इसे मुद्दा बनाने की वजह से नसबंदी कार्यक्रम प्रभावित हुआ था.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज केवल कानून बना देने से समस्या का हल नहीं होगा. जनजागरण बहुत ज़रूरी है. गरीब भी इसका महत्व समझ रहे हैं. केवल राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए. पहले भी नारा था, हम दो हमारे दो.

बीजेपी ने किया पलटवार

इधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि 70 के दशक में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना ही नहीं हुई थी और आपातकाल के दौरान नसबंदी को लेकर जनता को प्रताड़ित किया गया. उपासने ने कहा कि सीएम इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. केवल नेताओं की फोटो लगाने के लिए परिवार नियोजन और हम दो हमारे दो जैसे अभियान चलाये गये. उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती. देश हित की भावना को लेकर ही यूपी में इस कानून को लेकर फैसला लिया गया है और जल्द ही केन्द्र भी इस पर फैसला लेगी.

कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

बीजेपी के जवाब में कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी कहते हैं कि बीजेपी के लिए सारे कानून और अभियान केवल सद्भाव खराब करने का जरिया है. बीजेपी की राजनीति नफरत फैलाने वाली है. बीजेपी के सामप्रदायिक पूरखों का चरित्र देश और संविधान विरोधी है, था और रहेगा.

यूपी में जनसंख्या कानून लाने की कवायद चल रही है, जिसके बाद जनसंख्या विस्फोट का मुद्दा अब चुनावी बनता जा रहा है और इसलिए इस पर कई तरह की दलीलें, बयान और विरोध सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर केन्द्र देश के लिए कोई ऐसा कानून लाती है तब सड़क से लेकर सियासत में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here