US:कैलिफोर्निया में बस पर शख्स ने की फायरिंग, 1 व्यक्ति की मौत 5 घायल – California firing 1 dead 5 wounded in shooting on bus us world news in hindi

कैलिफोर्निया में एक शख्स ने सवारियों से भरी एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. ये बस सोमवार तड़के लॉस एंजिल्स से सैन फ्रैंसिस्को जा रही थी. कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने कहा कि बस लॉस एंजिल्स में सैन जोआक्विन घाटी से गुजर रही थी. घटना के वक्त बस ड्राइवर ने बुद्धिमानी दिखाई और किसी तरह से शूटर को रास्ते से हटाने में कामयाब रहा और बस को लेकर वहां से निकल आया. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन हमले को लेकर उसकी मंशा सामने नहीं आ पाई है.

बस ड्राइवर बस को लेकर एक गैस स्टेशन पहुंचा, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस घटना के चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here