उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak बुधवार को परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक भी किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी चुनाव में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करता है, तब जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा ने इन राज्यों में अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत भारत के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है। वहीं Mamata Banerjee के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुरूप ही सभी कार्य होंगे।
बाइट : ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश