अतीक अहमद की हत्या के बाद एमपी में नेताओं की जुबानी फायरिंग जारी

भोपाल। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या के बाद मध्य प्रदेश के नेता भी फायरिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। यह फायरिंग गोलियों से न होकर, जुबाने से की जा रही है। पहले दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर माफियाओं से मिलीभगत के आरोप लगाए, तो वहीं नरोत्तम मिश्रा ने भी तुरंत पलटवार कर दिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, तो उसका सबूत भी दें। पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि 2019 में आपकी सरकार के मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय को माफियाओं का सर्टिफाइड सरदार करार दिया था। नरोत्तम ने पूछा कि इंदौर, रतलाम के माफिया खान बंधुओं से उनका क्या रिश्ता है? गुना में पुलिस के हत्यारों शिकारियों से उनका क्या रिश्ता है? 2018 को नक्सलियों के पर्चे में दिग्विजय सिंह का फोन नंबर क्यों था और जकीर नायक से आपका क्या याराना है?
प्रमाण दें दिग्विजय सिंह
नरोत्तम ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी सुन लो- न ही मेरे किसी विकास और न ही लवलेश तिवारी से कोई सम्बंध है। 10 साल तक मुख्यमंत्री तो आप रहे हो, आरोप लगा रहे हो तो प्रमाण भी दो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here