Home Breaking News अशोकनगर में भाजपा के नेता पर हुआ जानलेवा घटना का वीडियो वायरल।

अशोकनगर में भाजपा के नेता पर हुआ जानलेवा घटना का वीडियो वायरल।

शुक्रवार की रात अशोकनगर के बाईपास रोड पर नक्षत्र गार्डन के सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरजीत छाबड़ा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग नेता को तीन लोग बड़ी बेरहमी के साथ लाठियों से मार रहे थे। पुलिस ने घटना की 24 घंटे की भीतरी इस मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मास्टरमाइंड मुक्खी उर्फ मुखविंदर सरदार है। जिसका अमरजीत सिंह छाबड़ा से जमीन का विवाद है। इसी विवाद की जमीन को हथियाना के लिए अमरजीत सिंह छाबड़ा पर हत्या करने के उद्देश्य से भाड़े के तीन गुर्गों से उसने यह हमला कराया था। पुलिस ने इस मामले में 307 की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने बताया कि घटना के पहले मुक्खी रैकी करता रहा। जब अमरजीत सिंह छाबड़ा अपने फार्म हाउस से स्कूटर पर बैठकर घर जा रहे थे तभी उसके इशारे पर भाड़े के तीनों आरोपियों ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने रात भर में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240420-WA0065.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version