Video of Silger encounter viral, fleeing villagers and heard gunshots

सिलगेर में ग्रामीण कैम्प खुलने का विरोध कर रहे हैं.

सिलगेर में ग्रामीण कैम्प खुलने का विरोध कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले के सिलगेर (Silger) में पुलिस कैम्प (Police Camp) खुलने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन हिंसक रूप ले लिया था. अब लाइव फायरिंग का वीडियो सामने आया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले के सिलगेर (Silger) में पुलिस कैम्प (Police Camp) खुलने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन हिंसक रूप ले लिया. पुलिस का दावा है कि आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के बीच से कुछ लोगों ने बीते सोमवार की दोपहर पुलिस कैम्प पर हमला कर दिया. पुलिस दावा कर रही है कि हमला ग्रामीणों की आड़ में नक्सलियों ने किया है. इस हमले की जवाबी कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मारे गए लोग नक्सली थे, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वे आम आदिवासी थे. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण भागते नजर आ रहे हैं और गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है. इस वायरल वीडियो में हाथ मे लाठी डंडे लेकर उग्र ग्रामीणों की भीड़ जवानों की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. कुछ पत्थर फेंके जाते है. ग्रामीणों के उग्र होकर चिल्लाने की आवाज आती है और उसके बाद ग्रामीणों की तरफ ताबड़तोड़ गोलियां चलती है और ग्रामीण भागते हैं.

Youtube Video

हिंसक आंदोलन में कई घायलसिलगेर में पिछले 6 दिनों से ग्रामीण नक्सलियों के दबाव में प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का यह प्रदर्शन कल हिंसक हो गया. नक्सलियों के भड़काने पर ग्रामीण सुरक्षाबल के जवानों पर पत्थर फेंकने लगे. डंडे लेकर दौड़े जिसके बाद गोलीबारी भी हुई. पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों के कई रॉकेट भी बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के साथ इस प्रदर्शन में नक्सली मौजूद थे और उन्होंने पुलिस कैम्प जलाने की कोशिश और फायरिंग भी की वही ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षाबल के जवानों ने गोलियां चलाईं. इस घटना में 3 ग्रामीणों की मौत हुई है 18 से ज्यादा घायल है जिनमें से कई को गोलियां लगी हैं. जिन्हें सोमवार देर रात अस्पताल में दाखिल कराया गया है. (न्यूज 18 इंडिया के लिए रायपुर से आदित्य राय की रिपोर्ट)






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here