इंदौर में ‘सिंधु कला केंद्र’ का वर्चुअल भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रखी आधारशिला

इंदौर में आज ‘सिंधु कला केंद्र’ के निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल निवास से किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह भव्य और दिव्य भवन सिंधी समाज की समृद्ध कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने के साथ ही भावी पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।‘सिंधु कला केंद्र’ सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के सभी भाइयों-बहनों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here