what to drink to prevent cold: दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ेगी! घर पर बनाएं ये नैचरल इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक – natural immunity booster drink to fight corona and cold

कोरोना महामारी के बाद लोग अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा अवेयर हो गए हैं, उन्हें समझ आने लगा है कि किसी भी बीमारी को हराने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। बीमारियों से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होनी बहुत जरूरी है। इसके लिए हेल्थ ड्रिंक्स एक अच्छा ऑप्शन है। आज हम यहां आपको ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करेगी.… इस ड्रिंक को रूटीन में शामिल करने से नॉर्मल कफ एंड कोल्ड आपको छू भी नहीं पाएंगे। ये ड्रिंक दूसरी बीमारियों से लड़ने के लिए भी आपकी बॉडी को तैयार करेगी…

ड्रिंक को तैयार करने के लिए ये चीजें चाहिए
-आमला
-तुलसी
-शहद
-अदरक
-हल्दी
-काली मिर्च
-देसी घी

मेथी दाना करता है डायबिटीज और ब्लड शुगर को नियंत्रित, यहां जानें इसके काम करने का तरीका

amla

शरीर को कैसे लाभ पहुंचाता हैआंवला?

यह है ड्रिंक तैयार करने की विधि
हमारा पहला इंग्रीडिऐंट है आमला। यह विटमिन-सी से भरपूर होता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाता है। ये आपकी स्किन, हेयर और नेल्स के लिए भी बहुत लाभकारी है क्योंकि यह त्वचा को रिपेयर करता है और बालों को डैमेज होने से बचाता है। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप 2-3 आमला लेकर छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी ग्राइंडर में डाल दीजिए।

-अब तुलसी की 4 से 5 पत्तियों को अच्छी तरह धो लीजिए और इन्हें ग्राइंडर में डाल दीजिए। तुलसी के ऐंटिऑक्सीडेट्स और ऐंटिइंफ्लिमेट्री प्रॉपर्टीज एनर्जी बूस्ट करने में मदद करती हैं। आयुर्वेदिक दवाइयों में तुलसी को न केवल आम खांसी-जुकाम को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है है बल्कि साइनोसाइटिस जैसे क्रिटिकल केस में भी इसका उपयोग किया जाता है।

-अब आपको शहद लेना है। शहद यानी हनी में ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके साथ ही शहद एक बहुत ही अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है। यह किसी भी ड्रिंक या फूड का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही निरोग रहने में सहायता भी करता है।

बहुत अधिक गुस्सा आना भी है पित्त बढ़ने का लक्षण, जानें पित्त दोष होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

ginger

अदरक खाने के लाभ

-इसके बाद अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा लें और इसे छीलकर काट लें। अदरक गले और श्वांस संबंधी रोगों से बचने में बहुत अधिक प्रभावी होता है। आप अपनी ग्रीन-टी, ब्लैक-टी और दूध में यदि नियमित अदरक का उपयोग करते हैं तो कोल्ड और कफ आपसे वैसे ही दूर रहते हैं।

-अब आपको लेनी है हल्दी। सर्दी-जुकाम जैसी मामूली समस्‍याओं को दूर करने के साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाने की शक्‍ति भी हल्दी में होती है। ड्रिंक तैयार करने के लिए जार में एक चम्मच हल्दी डाल दें।

-अगली चीज आपको लेनी है काली मिर्च। काली मिर्च अपनी प्राकृतिक गर्माहट से शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसके साथ ही काली मिर्च में यह भी खूबी है कि आप इसे हल्दी, शहद या घी जैसी चीजों के साथ लेते हैं तो यह इन सभी पदार्थों के गुणों को बढ़ाने में मदद करती है।

इंसुलिन क्या होता है, शरीर के अंदर कैसे बनता है और डायबिटीज से बचने के लिए क्यों जरूरी है? जानें हर सवाल का जवाब

haldi

हल्दी और काली मिर्च के फायदे

-अब जो अगल इंग्रीडिऐंट है, वो है देसी घी। ड्रिंक तैयार करने के लिए जार में आधा चम्मच देसी घी डालें। देसी घी की खूबियों को हर भारतीय जानता है। हर दिन सीमित मात्रा में यदि भोजन खाते समय देसी घी का उपयोग किया जाए तो शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।

-इन सभी चीजों को डालने के बाद ग्राइंडर में आधा गिलास पानी डालें। अच्छी तरह ग्राइंड करने के बाद इन चीजों को छान लें। आपकी इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक तैयार है। इस ड्रिंक को आप सप्ताह में 3 बार ले सकते हैं। इसका आधा गिलास पीना पर्याप्त है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोल्ड और कफ से दूर रखने के साथ ही यह ड्रिंक आपके बाल, नाखून और त्वचा को भी चमकदार बनाने में सहायक है।

मातृत्व के सुख से वंचित कर सकता है पीरियड्स के दौरान इन चीजों का सेवन

आयुर्वेदिक तरीकों से पाएं मानसिक अवसाद से मुक्ति, खिल उठेगा तन और मन

बुद्धि को प्रखर बनाती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, जानें कैसे करती हैं काम


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here