white hair in mustache and beard: White beard treatment: दाढ़ी के सफेद बाल हो जाएंगे काले, बस करें ये छोटा सा उपाय – effective ways to convert white beard to black naturally

NBT

दाढ़ी के बाल सफेद होना एक आम समस्या है। लेकिन 25 से 30 की उम्र में ही दाढ़ी के बाल सफेद होने कॉन्फिडेंस घट जाता है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और आनुवांशिक कारणों से न केवल सिर के बाल सफेद होते हैं, बल्कि दाढ़ी के बाल भी सफेद हो जाते हैं।

इसके अलावा मेलानिन हार्मोन की कमी के कारण भी दाढ़ी के बाल सफेद होते हैं। सफेद बालों को काला करने के लिए बाज में शैंपू और कई तरह के जेल मौजूद हैं। लेकिन इन उत्पादों में केमिकल होता है जो त्वचा को प्रभावित करता है। इसलिए घरेलू तरीके से सफेद बालों को काला करना बेहतर ऑप्शन है।

1. ब्लैक टी

NBT



ब्लैक टी नैचुरल डाई का काम करता है। यह दाढ़ी के सफेद बालों को काला बनाने में मदद करता है। दो चम्मच ब्लैक टी की पत्तियों को पानी में उबालें। ठंडा होने के बाद छानकर सफेद बालों में लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।

2. तिल के बीज

आमतौर पर हर घर में तिल का बीज आसानी से उपलब्ध है। यह सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तिल के बीज को रात भर पानी में भिगोएं। इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और सफेद बालों में लगाएं। सूखने के बाद बालों को धो लें। दाढ़ी के सफेद बाल काले हो जाएंगे।

3. मेंहदी और नारियल तेल

NBT



नींबू का रस, मेंहदी, विनेगर और नारियल तेल का मिश्रण बालों के लिए फायदेमंद है। एक कप मेंहदी में एक चम्मच शिकाकाई, नींबू का रस, विनेगर, आधा चम्मच नारियल तेल और दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। सुबह के समय बालों में यह पेस्ट लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

दाढ़ी के सफेद बालों को काला करने के लिए टिप्स

विटामिन बी

NBT

विटामिन बी और ई से भरपूर फूड बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। फल, सब्जियां और अखरोट विटामिन और खनिज का सबसे अच्छे स्रोत हैं। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर में विटामिन का स्तर बढ़ता है। इससे बाल सफेद नहीं होते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं

अधिक पानी पीने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद है। यह बॉडी को हाइड्रेट करता है। इसके साथ ही विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और बाल को सफेद होने से बचाता है।

एक्सरसाइज करें

NBT



अधिक तनाव लेने से दाढ़ी और सिर के बाल सफेद होते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि एक्सरसाइज करने से अधिक पसीना बहता है जो शरीर में मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।



धूम्रपान न करें


अधिक एल्कोहल, धूम्रपान और जंक फूड का सेवन करने से बाल जल्दी सफेद होते हैं। हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने से बाल सफेद नहीं होते हैं।

इस तरह एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खानपान में बदलाव करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलता है। इससे बाल सफेद नहीं होते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here