Sunday, June 29, 2025
HomeBreaking Newsघरेलू विवाद में पत्नी और साले को मारी गोली, घटना का लाइव...

घरेलू विवाद में पत्नी और साले को मारी गोली, घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने।

भितरवार अनुविभाग के ग्राम सहारन में गुरुवार की रात्रि पति ने अपनी पत्नी और साले को घरेलू विवाद के चलते गोली मार दी। हादसे में साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जहां उसका इलाज जारी है, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी जितेंद्र नगाइच,थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौड़, तत्काल गांव पहुंचे पर तब तक आरोपी पक्ष घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था।

वही पर आपको बता दे की भितरवार के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले मंजीत सिंह ने 4 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री दलजीत कौर का विवाह विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से ग्राम सहारन में किया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहे थे और वह कुछ दिन से अपने मायके भितरवार में निवास कर रही थी। आज शुक्रवार रात्रि दलजीत अपने भाई ओंकार के साथ अपनी ससुराल पहुंची। जहां पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की विक्रम ने बंदूक से दोनों को गोली मार दी। गोली से ओंकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

तो दलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल परिजन ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे यहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए पर तब तक आरोपी पक्ष घर से भाग चुका था पुलिस को घर पर ताला लगा हुआ मिला मृतका का 4 साल पहले विवाह हुआ था और उसके कोई संतान नहीं थी रात्रि में विवाद किस बात को लेकर बड़ा यह अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है गली लाइसेंसी बंदूक से मारी गई है या फिर अवैध हथियार से इस मामले की भी जांच की जा रही है।

बाइट-: हितेंद्र सिंह राठौर /थाना प्रभारी भितरवार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100