कटनी जिला अस्पताल की नवनिर्मित बिल्डिंग से महिला ने लगाई छलांग, इलाज जारी

कटनी जिला अस्पताल परिसर में एक महिला नवनिर्मित ऊपरी बिल्डिंग से कूद गई घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर अभिषेक चौदहा ने बताया कि महिला की पहचान दुर्गा बंस्कार, पति संतोष बंस्कार, उम्र करीब 25 से 30 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, थाना माधवनगर के रूप में बताई गई है। बताया गया कि महिला अपने बीमार बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अचानक दुर्गा बंशकार जिला अस्पताल का नवनिर्मित बिल्डिंग में चढ़ गई और बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी।

हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने तत्काल महिला को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here