lifestyle not just yami gautam but her sister surilie is also a fashionable person
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
यामी गौतम से स्टाइल में कम नहीं उनकी बहन, देखें उनकी तस्वीरें

बीटाउन की ब्यूटीफुल हसीनाओं में से एक यामी गौतम स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हसीना की बड़ी बहन भी खूबसूरती और फैशन के मामले में जबरदस्त है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाया जाए तो एक-एक तस्वीर में आप ऐक्ट्रेस की सिस्टर सुरीली के हुस्न और ग्लैमर का जलवा साफ देख सकते हैं।
2/8
स्टाइलिश बहनें

इंस्टाग्राम पर यामी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें न सिर्फ वह बल्कि कि उनकी बहन भी नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था।
3/8
कॉन्ट्रास्टिंग कलर में ‘गौतम सिस्टर्स’

इस तस्वीर में यामी और सुरीली स्वीट ऐंड सेक्सी लुक में दिखीं। यामी ने जहां ब्लैक फिगर हगिंग ड्रेस पहनी थी, तो वहीं सुरीली ने पर्पलिश पिंक शेड की वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी। दोनों ने बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल किया था।
4/8
मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

वैसे आपको बता दें कि, इन दोनों का यह फोटोशूट खासतौर पर एक मैगजीन के लिए किया गया था, जिसमें दोनों ने अपने बॉन्ड के बारे में बातें भी शेयर की थीं।
5/8
प्लंजिंग नेकलाइन के टॉप्स ऐंड ड्रेसेस

सुरीली के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो ऐसी कई ड्रेसेस और टॉप्स दिखाई देते हैं, जिनमें प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन दिखाई देती है। इस तस्वीर में भी वह हॉट रेड टॉप और स्कर्ट पहनी दिखाई दे रही हैं। इसमें वह कितनी गजब लग रही हैं, इसे शब्दों में बयां करने की शायद हमें जरूरत नहीं।
6/8
शानदार विंटर वेअर कलेक्शन भी

सुरीली के पास शानदार विंटर कलेक्शन है। आप इन दोनों तस्वीरों में इसकी झलक साफ देख सकते हैं। एक में वह जहां ब्राउन कलर की जैकेट पहनी हैं तो वहीं दूसरी में वह रेड चेकर्ड जैकेट पहनी दिख रही हैं। इन्हें सुरीली ने ब्लू डेनिम, ब्राउन बूट्स और स्टाइलिश चश्मे के साथ पहना था।
7/8
इन समर ड्रेसेस को खरीदने का करेगा मन

वाइट कलर समर परफेक्ट माना जाता है। ऐसे में सुरीली तस्वीरों में जो ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं वह परफेक्ट चॉइस की तरह है। एक फोटो में वह ऑफशोल्डर लेयर्ड ड्रेस पहनी हैं तो दूसरी में वह हाई स्लिट की हाफ स्लीव्स वाली ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं।
8/8
कभी शीक, कभी कूल

सुरीली कभी कंप्लीट शीक लुक तो कभी कूल लुक में नजर आती हैं। इसके लिए उनका कपड़ों का सिलेक्शन बिल्कुल ऑन पॉइंट होता है, जिसे आप भी इन तस्वीरों में देख सकते हैं। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@ yami gautam और Surilie)
Source link

