नई दिल्लीः
किस्मत का खेल बड़ा ही निराला है किसी को राजा से रंक बना देती है तो किसी को रंक से राजा. तंजानिया के इस मजबूर की कहानी सुनेंगे तो आप भी किस्मत पर यकीन करने लगेंगे. कोविड-19 का यह साल तंजानिया के इस मजदूर के लिए काफी लकी साबित हुआ. 24 जून 2020 में तंजानिया माइनर को दो अनमोल रत्न मिले थे जिसके चलते वे रातों-रात मिलियोनर बन गए थे.
तंजानिया की खदान में काम करने वाले मदजूर Saniniu Laizer को दुर्लभ रत्न मिले थे जिसमें एक का वजन 9.27 किलो था और दूसरे का 5.103 किलो था. दोनों बेशकीमती रत्न गहरे बैंगनी और नीले कलर के थे जो माइनर मैन को तंजानिया के उत्तर में स्थित एक खदान में मिले थे. इन दोनों रत्नों के बदले वहां की सरकार ने सरकार ने शख्स को उन दो तंजानाइट रत्नों के बदले 7.74 बिलियन यानी करीब 25 करोड़ 36 लाख रुपए का चैक दिया था.इन दोनों रत्नों को बैंक तंजानिया के बैंक में रखा गया है. हाल ही में लेजियर ने एक दुर्लभ रत्न को $2 मिलियन में बेचा है.
दोनों रत्नों को मिले हुए अभी दो माह भी नहीं बीते थे कि इस लकी आदमी को तीसरा बेशकीमती रत्न हाथ लग गया है. अब तंजानिया माइनर को जो रत्न मिला है उसका वजन 6.3 किलो ग्राम है. यह खदान में काम करने वाले मजदूर की तीसरा बड़ी खोज है. यह रत्न भी पहले के दो रत्नों की तरह बेहद बहुमूल्य है. लिहाजा एक बार फिर तंजानिया के इस शख्स को वहां की सरकार फिर सम्मानित करेगी.
दुनिया में कहीं भी तनज़ाईट नहीं पाया जा सकता है. यह रत्न धरती सबसे दुर्लभ रत्नों में से एक है. भूवैज्ञानिकों (Geologists) का मानना है कि यह अगले 20 वर्षों में गायब हो सकता है. तंजानाइट रत्न सिर्फ पूव्री अफ्रीकी राष्ट्र के उत्तरी क्षेत्र के छोटे से इलाके में पाए जाते हैं.
अनमोल रत्न को खोजने वाले लेजियर ने तंजानिया की सरकार के साथ मिलकर छोटे से स्तर खनिकों का काम करने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि इस काम का उनके पास अच्छा अनुभव है और इसे वे बेहतर तरीके से कर सकते हैं. लेजियर ने सरकार को रत्नों के बदले कीमत को लेकर कहा, ”सरकार को बेचने का मतलब कोई शॉर्टकट नहीं हैं वे पारदर्शी हैं.”