फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है. (फोटो साभारः ट्विटर)
शिकार की आशंका पर वन विभाग (Forest Department) के अधिकारी डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस के खोजी कुत्ते की मदद से अधिकारी एक आरोपी के घर तक पहुंचे गए जहां से जानवर के सींग और तार का फंदा मिला है.
छत्तीसगढ़ अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बुंदेली क्षेत्र के जंगल बेल्डीह एवं टिकरापारा के बीच सोमवार को एक ग्रामीण ने दो भालुओं के मृत पड़े होने की सूचना वन विभाग को दी. शिकार की आशंका जताते हुए इलाके के डिप्टी रेंजर और एसडीओपी मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का मुआयना किया. जांच में वन विभाग को तार मिली जिसे गांव के पास के ही एक ट्रांसफॉर्मर से जोड़कर करंट सप्लाई दी जा रही थी.
ये भी पढ़ें: Unlock-3.0: कल से राजस्थान में खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, वर्कआउट से पहले जानें नए नियम
ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिसवन विभाग के अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. कुछ अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस डॉग गांव के एक ग्रामीण के घर पर जाकार रुक गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह शख्स पहले भी शिकार के मामले में आरोपी रह चुका है. इसके बाद मंगलवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के घर दबिश दी. अधिकारियों के मुताबिक, जांच में आरोपी के घर से जानवर के सींग और तार का फंदा बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने शिकार की बात कबूल की. इसके साथ ही उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं. फिलहाल, अधिकारी फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है.