भारत की जन-भाषा हिन्दी पर व्याख्यान
भोपाल : रविवार, सितम्बर 13, 2020, 21:15 IST

हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा 14 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से संस्कृति भवन में ‘भारत की जन-भाषा हिन्दी” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया है। इसमें संचालक हिन्दी भवन श्री कैलाश चन्द्र पंत और डॉ. भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलाधिपति व्याख्यान देंगे।
संस्कृति विभाग द्वारा 14 सितम्बर को ही शाम 7 बजे से हिन्दी दिवस पर ‘अथ हिन्दी कथा’ समवेत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। यह प्रस्तुति यूट्यूब लिंक http://bit.ly/culturempYT पर देखी जा सकती है।
सुनीता दुबे
Source link

