18,056 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 380 patients died – महाराष्ट्र में कोविड-19 के 18,056 नए मामले सामने आए, 380 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 18,056 नए मामले सामने आए, 380 मरीजों की मौत

मुंबई में कुल मामले 1,98,846 हो गए.

मुंबई:

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,056 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 13,39,232 हो गयी.स्वास्थ्य विभाग ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार 380 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,571 तक पहुंच गयी.

यह भी पढ़ें

रविवार को कुल 13,565 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ हो गए मरीजों की संख्या 10,30,015 हो गयी. राज्य में अभी 2,73,228 मरीज इससे संक्रमित हैं. मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर)में 4,876 नए मामले सामने आए और 81 मरीजों की मौत हो गयी.

मुंबई शहर में 2,261 मामले दर्ज किए गए और 44 मरीजों की मौत हो गयी. इसके साथ ही शहर में कुल मामले 1,98,846 हो गए और मृतकों की संख्या 8,794 हो गयी.

यह भी पढ़ें- दोबारा कोरोना संक्रमण होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने NDTV से कहा, ‘महामारी के हर पहलू की हो रही स्टडी’

पुणे शहर में 1,557 मामले सामने आए जबकि पिंपरी चिंचवड में 763, नासिक शहर में 875, नागपुर शहर में 928, नांदेड़ शहर में 258, औरंगाबाद शहर में 210, सांगली शहर में 147, अहमदनगर शहर में 141 मामले आए. महाराष्ट्र में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 76.91 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.66 प्रतिशत है.

‘स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने NDTV से कहा, ‘कोरोना महामारी के हर पहलू की हो रही स्टडी’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here