Chinese President claimed Happiness is growing in Xinjiang | चीनी राष्‍ट्रपति का दावा, ‘नर्क’ कही जाने वाली इस जगह में बढ़ रही है ‘खुशी’

बीजिंग: चीन के जिस प्रांत में वीगर मुसलमानों के यातनादायी शिविर हैं, जिनके कारण चीन को अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है. उस शिनजियांग (Xinjiang) प्रांत को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दावा किया है कि यहां के पश्चिमी क्षेत्र में सभी जातीय समूहों के बीच खुशी का स्तर बढ़ रहा है. 

यह बयान उस अंतरराष्ट्रीय जांच के मद्देनजर आया है जो चीन के वीगर मुस्लिमों (Uighur Muslims) के प्रति दुर्व्‍यवहार और उनसे जबरन श्रम कराने को लेकर की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: J&K: घुसपैठ की बड़ी कोशिश सुरक्षाबलों ने की नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकवादी ढेर

संयुक्त राष्ट्र ने महासभा में विश्वसनीय रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा है कि शिविरों में रह रहे 10 लाख मुसलमानों को काम पर रखा गया है. लेकिन चीन ने हर बार वीगरों के साथ दुर्व्यवहार करने से इनकार किया है और कहा है कि ये शिविर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र हैं, जो चरमपंथ से निपटने के लिए जरूरी हैं.

‘सही दृष्टिकोण’ सिखाना जरूरी 
शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सम्‍मेलन में कहा, ‘सभी जातीय समूहों (शिनजियांग में) के लोगों के बीच लाभ, खुशी और सुरक्षा की भावना बढ़ रही है.’ उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्र की समझ पर शिनजियांग की आबादी को शिक्षित करना और ‘देश के इतिहास और राष्ट्रीयता पर एक सही दृष्टिकोण स्थापित करने के लिए सभी जातीय समूहों’ का मार्गदर्शन करना आवश्यक था.

उन्होंने यह भी कहा, ‘ इस अभ्यास से पता चला है कि नए युग में शिनजियांग पर शासन करने के लिए पार्टी की रणनीति पूरी तरह से सही है.’ साथ ही लंबे समय के लिए यही दृष्टिकोण होना चाहिए.  

बता दें कि जुलाई में वॉशिंगटन ने वीगर मुसलमानों के मानवाधिकारों का हनन करने के चलते चीनी अधिकारियों पर Global Magnitsky Act के तहत प्रतिबंध लगाए थे.

यह एक्‍ट संयुक्त राज्य सरकार को किसी भी मानवाधिकार उल्‍लंघनकर्ता को टारगेट कर उसकी अमेरिकी संपत्ति को फ्रीज करने और उनके साथ अमेरिकियों को व्यापार करने से प्रतिबंधित करने की अनुमति देता है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here