NH-46 पर दौड़ता GAIL टैंकर बना आग का गोला, हाईवे पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने रोका ट्रैफिक

रुठियाई चौकी के पास पंचवटी होटल के समीप हादसा, GAIL की फायर टीम सहित प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबूगुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुठियाई चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब GAIL का एक टैंकर अचानक आग की चपेट में आ गया। पंचवटी होटल के समीप हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, GAIL की फायर टीम और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/869489.mp4

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।करीब काफी देर तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद GAIL की फायर टीम, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि टैंकर को नुकसान पहुंचा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/869466.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here