NEET अभ्यर्थियों से बोले अरविंद केजरीवाल, “शांत मन से परीक्षा दें”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने एक वीडियो संदेश जारी कर NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने हाल के दिनों में काफी चुनौतियों का सामना किया है और उन्हें धैर्य एवं आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, “मुझे पता है कि आपने बहुत कुछ सहा है। एक महीने में दो बार एग्जाम देना कोई हंसी-खेल नहीं है। सिर्फ एक बार NEET का एग्जाम देने में नानी याद आ जाती है। अच्छे से मन लगाकर पढ़ो और बिल्कुल शांत मन से एग्जाम देकर आना।”उन्होंने छात्रों से तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की। साथ ही कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here