खड़े ट्रेक्टर ट्राली से बाइक टकराई बाइक सवार की मौत”

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में दुपाड़ा रोड पर हरण गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुरुवार रात करीब 12 , से 1 बजे एक बाइक सवार व्यक्ति की प्याज से भरी एक पंचर ट्रॉली से टक्कर हो गई। ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और उसका पहिया सड़क पर रखा हुआ था।

टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया है, जो आज शुक्रवार को किया जाएगा।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक और ट्रॉली के मालिक की भी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।”

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000753177.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here