Chattisgarh Government will bear the expenses of the education of children who have lost their parents in the corona epidemic

कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्‍चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी.

कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्‍चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी.

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्‍चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी.

राजयपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने उन छात्रों को शिक्षा में सहायता देने का फैसला किया है, जिन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना संक्रमण के कारण खो दिया है. राज्य में छात्रों की शिक्षा का खर्च वहन करने का निर्णय गुरुवार, 13 मई को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिया गया. छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी दुलारा योजना के नाम से शिक्षा छात्रवृत्ति शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रति माह, कक्षा 1 से 8 तक 500 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा.

यह स्‍कीम प्राइवेट और सरकारी, दोनों स्‍कूलों के लिये लागू होगा. छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने कोविड -19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी दुलारा योजना शुरू करने का फैसला किया है. सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इस स्‍कीम के हकदार होंगे और सरकार उन बच्चों के लिए भी शिक्षा प्रदान करेगी, जिन्होंने कोविड -19 के कारण परिवार के ब्रेडविनर यानी कमाने वाला खो दिए हैं. ऐसे छात्रों को राजकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here