Chhattisgarh : कोरोना के डर से आइसोलेशन वॉर्ड में मरीज ने लगाई फांसी, रिपोर्ट आई पॉजिटिव | mungeli – News in Hindi

Chhattisgarh : कोरोना के डर से आइसोलेशन वॉर्ड में मरीज ने लगाई फांसी, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना संदिग्ध मरीज ने आइसोलेशन वॉर्ड में फांसी लगाई. लाश की रिपोर्ट आई पॉजिटिव. (प्रतीकात्मक फोटो)

कोविड टेस्ट के लिए अनिल जायसवाल का नमूना आज ही लिया जाना था. लेकिन उसके पहले ही सुबह में आइसोलेशन वार्ड की खिड़की में फंदे पर लटकी उनकी लाश मिली.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 10, 2020, 8:26 PM IST

छत्तीसगढ़. मुंगेली जिले के लोरमी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (Community health center) में कोरोना संदिग्ध (Corona suspect) एक मरीज (patient) ने फांसी लगाकर जान (Suicide) दे दी. अस्पताल में फांसी पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. खुदकुशी करने वाले मरीज की पहचान अनिल जायसवाल के रूप में हुई. वह बलौदाबाजार का रहने वाला बताया जा रहा है. उन्हें 7 तारीख को इलाज के लिए लोरमी के शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

कोरोना संदिग्ध था मरीज

सूत्रों ने बताया कि वैसे तो उन्हें बुखार था और साथ ही शुगर भी. इसके अलावा आशंका थी कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हैं. यही वजह है कि उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर उनका इलाज किया जा रहा था. कोविड टेस्ट के लिए उनका नमूना आज ही लिया जाना था. लेकिन उसके पहले ही सुबह में आइसोलेशन वॉर्ड की खिड़की में फंदे पर लटकी उनकी लाश मिली. जिसके बाद पूरे प्रशासन में हडंकप मच गया है. वहीं, लाश का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है.

लाश की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आईमामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आया. लोरमी एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचीं. वहीं, लोरमी टीआई केसर पराग ने बताया कि मृतक कोरोना को लेकर पैनिक था. इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसी डर से उन्होंने खुदकुशी कर ली होगी. फौरी कदम उठाते हुए प्रशासन ने लाश के आसपास जाने पर रोक लगा दी और उसके बाद पूरा एहतियात बरतते हुए लाश का कोविड टेस्ट कराया गया. देर शाम आई रिपोर्ट के में बताया गया कि अनिल जायसवाल कोरोना पॉजिटिव थे. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुंगेली सीएमएचओ डॉ महादेव तेंदवे ने कहा कि आगे की हर कार्रवाई कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए की जाएगी. जिले का यह पहला मामला आया है, जब कोविड के डर से किसी सस्पेक्टेड ने खुदकुशी कर ली हो. वैसे, इलाके में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है. फिलहाल जिले में कुल एक्टिव मरीज की संख्या 234 है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here