Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel inquired about the system in jails

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

खास बातें

  • सीएम बघेल ने जेल में बंदियों से बातचीत कर ली जानकारी
  • राज्य की जेलों के बंदियों और अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की
  • चर्चा के दौरान कहा कि कोविड-19 का संक्रमण एक वैश्विक आपदा है

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने मंगलवार को जेल के बंदियों से बातचीत कर कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण से बचाव के उपाय सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राज्य की जेलों के बंदियों और जेल के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर की केन्द्रीय जेल सहित राज्य की पांच केन्द्रीय जेल, जिला और उप जेलों के अधिकारियों और बंदियों से बातचीत की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जेल में सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है. 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जेलों के अधिकारियों और कैदियों से चर्चा के दौरान कहा कि कोविड-19 का संक्रमण एक वैश्विक आपदा है. इससे बचाव में ही सभी की सुरक्षा है. बघेल ने जेल में काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि बाहर के लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखें. उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम के उपायों पर कड़ाई से अमल किया जाए. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बंदियों की प्रारंभिक जांच कराने और सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here