राज्य में कोरोना से संक्रमित 28 मरीज ठीक हो चुके हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग के बीच एक राहतभरी खबर है. प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों में से दो और मरीजों पूरी तरह ठीक होने का दावा रायपुर एम्स प्रबंधन ने किया है.
राज्य में अब कोरोना संक्रमण के 8 केस ही एक्टिव हैं. अब तक मिले 36 संक्रमित मरीजों में से 28 ठीक हो चुके हैं. कुल 36 में से 27 मरीज कोरबा जिले के कटघोरा से ही मिले थे. 2 और मरीजों के ठीक होने की खबर पर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया. सीएम बघेल ने लिखा— 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर एम्स रायपुर के द्वारा डिस्चार्ज किये जा रहे हैं. आशा करता हूं कि अन्य 8 मरीज भी जल्द स्वस्थ होंगे.
#CoronaVirusUpdate2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर AIIMS रायपुर के द्वारा डिस्चार्ज किये जा रहे हैं। आशा करता हूँ कि अन्य 8 मरीज भी जल्द स्वस्थ होंगे।
Two more corona positive patients are being discharged from AIIMS Raipur.
I hope that Other 8 will also return home soon.— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 22, 2020
9220 की जांच
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 9 हजार 220 संदिग्धों की जांच की गई है. इनमें से 8 हजार 296 संदिग्धों का परिणाम नेगेटिव रहा. कुल 36 संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए और 888 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है. अब 35 हजार 666 व्यक्ति होम क्वारेंटीन में हैं. पहले करीब 80 हजार को होम क्वारंटाइन किया गया था. इसमें विदेश से आए करीब 23 सौ, तब्लीगी जमात के 108, अन्य प्रभावित राज्यों से आए करीब 55 हजार लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें:
आपस में विवाद करती थीं दोनों पत्नी, एक की हत्या कर फरार हो गया पति
Lockdown 2.0: सीमा पर सख्ती थी तो 283 किलोमीटर पैदल चल नागपुर से रायपुर कैसे पहुंचे ईश्वर?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 23, 2020, 7:23 AM IST


