रीवा के एक निजी होटल के कमरे में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक महिला ने अपने ही पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने जमकर हंगामा करते हुए, पति की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी का गुस्सा इतने में ही नहीं शांत हुआ और वो पति को पकड़कर थाने ले आई।
पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत पंगत होटल का है। सीधी जिले का रहने वाला एक युवक, होटल के कमरे में एक युवती के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई, और उसने पति को दूसरी युवती के साथ देख लिया। पति को दूसरी युवती के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा, और होटल परिसर में ही दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी हंगामा करते हुए पति की पिटाई कर दी। होटल में मौजूद लोग शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंच गए, और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।
हंगामे के बाद पत्नी अपने पति को लेकर सीधे समान थाने पहुंची, जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई, फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। महिला का कहना है कि दोनों की शादी पिछले साल ही 3 जुलाई को कोर्ट से हुई थी जो सीधी के ही रहने वाले है। कुछ दिन से उसका पति अपना सिम बदलकर उससे छिप छिप कर रह रहा था। मुझे पता चला कि ये लड़कियों से बात करता है, आज मैने उसे एक होटल में पकड़ लिया। वहीं युवक के साथ मौजूद दूसरी युवती का कहना है मेरी युवक से पहचान इंस्टाग्राम के द्वारा हुई थी। इसने मुझे बताया था कि मैं कुंवारा हूँ, और मेरी मंदिर में जाकर मांग भी भरी थी।