मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर कुंवारी नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद तीसरे व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तीनों शवों को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवा दिया गया।मृतकों की पहचान कल्लू माहौर, गोपी माहौर और प्रकाश के रूप में बताई गई है। कल्लू माहौर और गोपी माहौर दोनों सगे भाई थे, जबकि प्रकाश उनके परिवार का सदस्य बताया जा रहा है।मृतकों के परिजनों के अनुसार, तीनों मजदूर ज़रेरुआ गांव से मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव बड़े हीगौना लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर कुंवारी नदी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की जिला अस्पताल में मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


