आस्था के द्वार पर न्याय का सम्मान: बी. आर. गवई परिवार सहित पहुंचे बागेश्वर धाम, लिया आशीर्वाद

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई अपनी धर्मपत्नी तेजस्वनी गवई एवं पुत्र ज्योतिरादित्य गवई के साथ सोमवार शाम बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन कर श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन किया।दर्शनों के पश्चात गवई परिवार ने बागेश्वर सरकार से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने उन्हें बालाजी भगवान का पावन चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया। लगभग आधे घंटे तक चली इस विशेष भेंटवार्ता में आध्यात्मिक विषयों के साथ-साथ बागेश्वर धाम में संचालित गुरुकुलम और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक प्रकल्पों पर भी चर्चा हुई गौरतलब है कि यह गवई जी का पहला दौरा नहीं है। इससे पूर्व भी अपने कार्यकाल के दौरान वे कई बार बागेश्वर बालाजी के दर्शन हेतु यहां आ चुके हैं, जो उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here