कटनी भी कोरोना की चपेट में, मध्यप्रदेश के सभी जिले हुए कोविड प्रभावित

51 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज, तकनीकी तौर पर निवाड़ी अब तक बचा

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। महज ढाई महीने में प्रदेश के सभी जिले इसकी चपेट में आ गए हैं। अब तक कोरोना से बचा रहा कटनी जिला भी आज कोरोना पॉजिटिव हो गया।

मध्यप्रदेश के 52 जिलों में अब सभी जगह कोरोना मरीज हैं या रह चुके हैं। एक्टिव मरीज के मामले 51 जिलों में हैं। एकमात्र जिला निवाड़ी ऐसा है, जहां पाए गए तीन मरीज बाद में निगेटिव निकले। कटनी अब तक इस बीमारी से बचा हुआ था, वहां भी आज एक मरीज मिल गया।


मध्यप्रदेश में आज 192 नए मरीज मिले हैं। जिनके साथ कोरोना मरीजों की संख्या 7453 हो गई है। प्रदेश में अब तक 321 लोगों की जान कोविड-19 के कारण गई है। आज 8 मरीजों की मौत हुई।
मरीज और मौत के मामले में इंदौर सबसे खराब स्थिति में है। इंदौर में 3260 कोरोना पॉजिटिव अब तक मिले हैं और 122 लोगों की जान गई है। आज भी इस शहर में 78 नए मरीज पाए गए।

मरीजों के मामले में दूसरे स्थान वाला भोपाल है, भोपाल से ज्यादा मौत उससे आधे मरीज वाले उज्जैन में हुई हैं। उज्जैन में अब तक 54 की जान गई, भोपाल में यह आंकड़ा 51 का है।

कोरोना बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here