malaika arora saree and gajra: lifestyle malaika arora looks gorgeous in red saree traditional look

1/7

लाल साड़ी और बालों में गजरा… रेड कार्पेट पर छाईं मलाइका अरोड़ा

लाल साड़ी और बालों में गजरा... रेड कार्पेट पर छाईं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा को वैसे तो ज्यादातर इवेंट्स में वेस्टर्न वेअर में ही देखा जाता है, लेकिन इस बार यह सिलेब्रिटी बेहद सुंदर देसी लुक में रेड कार्पेट पर नजर आई। मलाइका ने न सिर्फ साड़ी पहनी थी, बल्कि ट्रडिशनल जूलरी के साथ बालों में गजरा भी लगाया था।

2/7

अवॉर्ड शो में पहुंचीं थीं मलाइका

अवॉर्ड शो में पहुंचीं थीं मलाइका

मुंबई के बांद्रा में आयोजित हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2020 में मलाइका अरोड़ा ने भी शिरकत की।

3/7

रेड साड़ी में लग रही थीं कमाल

रेड साड़ी में लग रही थीं कमाल

इस दौरान उन्होंने पाटन पटोला प्रिंट की साड़ी पहनी थी। रेड साड़ी पर वाइट, ब्लू ऐंड येलो कलर का प्रिंट उसे बेहद खूबसूरत लुक दे रहा था। यह साड़ी संगीता खिलाचंद के कलेक्शन का हिस्सा थी।

4/7

ट्रडिशनल साड़ी, मॉर्डन ब्लाउज

ट्रडिशनल साड़ी, मॉर्डन ब्लाउज

साड़ी को मॉर्डन लुक देते हुए मलाइका ने ट्रडिशनल स्टाइल की जगह ब्लैक क्रॉप टॉप डिजाइन का कॉम्फी ब्लाउज पहना था। इसकी स्लीव्स थ्री-फोर्थ लेंथ की थीं।

5/7

साड़ी के साथ पहनी मटैलिक जूलरी

साड़ी के साथ पहनी मटैलिक जूलरी

इस लुक के साथ मलाइका ने ट्रडिशनल मटैलिक जूलरी कैरी की थी। यह उनके लुक को और शानदार बनाते दिखे। इस जूलरी को Emblaze और Apala से लिया गया था।

6/7

गजरा लगाए पहुंचीं मलाइका

गजरा लगाए पहुंचीं मलाइका

बालों को भी खास लुक देने के लिए मलाइका के हेयर को पहले जूड़े में स्टाइल किया गया और फिर उसके ऊपर गजरा भी लगाया गया था।

7/7

फैन्स से लेकर बीटाउन मलाइका के लुक पर फिदा

फैन्स से लेकर बीटाउन मलाइका के लुक पर फिदा

माथे पर लगी बिंदी और होंठ पर सजी लाल लिपस्टिक उनके चेहरे और लुक की सुंदरता को और भी बढ़ाते दिखे। फैन्स तो इस लुक को देखकर फिदा हो ही रहे हैं, साथ ही में बीटाउन के अन्य सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए मलाइका की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह और इंस्टाग्राम@manekaharisinghani)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here