छतरपुर जिले के गढ़ीमलेहरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी के टेंकर में कलर पेंटिंग का काम करते समय दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरमान और गुलाब अनुरागी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक टेंकर के अंदर उतरकर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वे बेहोश हो गए। घटना के बाद कारखाने के मालिक ने तत्काल दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर करंट लगने की परिजन ने आशंका जताई जा रही है कि टेंकर के अंदर पेंटिंग के मौत हुई है।घटना की सूचना मिलते ही गढ़ीमलेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
मामले को लेकर थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं परिजनों मूलचंद अनुरागी और सलमान ने भी घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।


